राजमार्ग पर प्रवेशद्वार
पीपलीधाम मालवण चौराहे से ७ किलोमीटर दूर स्थित है। मालवण से ध्रांगध्रा राजमार्ग पर अखियाणा गाँव से ३ किलोमीटर भीतर की ओर स्थित है। यहाँ राजमार्ग के पास भक्तराज श्री वासुदेव महाराज के करकमलों से कलात्मक विशाल प्रवेशद्वार बना है। इसी प्रवेशद्वार से होकर पीपलीधाम में प्रवेश होता है। इस प्रवेशद्वार पर हनुमानजी महाराज और दो हाथियों की मूर्तियाँ ध्यान आकर्षित करती हैं। राजमार्ग से यहाँ के बावन गज के देवालय के दर्शन होते हैं।